जहानाबाद, फरवरी 11 -- किंजर, निज संवाददाता। किंजर थाना क्षेत्र के पूरैनिया गांव में किसान का खेत में साग खोटने के सवाल पर परहा गांव के साग खोटने वाली बच्चियों से विवाद हो गया। जिसमें पहले बच्चियों ने खेत मालिक के साथ मारपीट कर दी। सूचना पाकर पूरैनीया गांव के किसान से जुड़े लोगों ने साग खोटने वाली बच्चियों को भी मारपीट कर दी। सूचना पाकर किंजर पुलिस मौके पर पहुंच गई और बच्चियों का इलाज करा कर मामला को शांत कराया। किंजर थाना अध्यक्ष सिमरन राज ने बताया कि इस घटना की सूचना पाकर पुलिस गांव में पहुंच गई है मामला अभी शांत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...