रांची, अक्टूबर 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सदस्य समीर उरांव ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर बड़ा निशाना साधा। उरांव ने कहा कि ममता सरकार में सत्ता संपोषित गुंडागर्दी हावी है। आम जनता के साथ जन प्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं हैं। पूरे बंगाल में जंगलराज व्याप्त है। एक जन प्रतिनिधि के नाते मालदा के सांसद खगेन मुर्मू जनता के दुख-दर्द को बांटने जा रहे थे, ऐसे में नागड़ा काटा के पास सांसद के ऊपर टीएमसी के गुंडों के द्वारा कातिलाना हमला किया गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सत्ता मद में गुंडों को पोश रही हैं। उरांव ने सांसद के ऊपर हुए हमले की उच्चस्तरीय जांच कराकर अपराधियों को कठोर दंड देने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...