पलामू, अगस्त 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की पलामू यूनिट के तत्वावधान में 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस सह विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस जिले के सभी प्रखंडों और जिला मुख्यालय में मनाया जाएगा। सेवा टोली सदस्य सह जिला पालक दामोदर मिश्र, जिला मंत्री अमित तिवारी और जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विभाजन की विभीषिका को याद करना और अखंड भारत के संकल्प को पुनः दोहराना है। पलामू जिला मुख्यालय में शाम 4:30 बजे गीता भवन से तिरंगा और भगवा ध्वज के साथ एक शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शहीद भगत सिंह चौक से होकर भारत माता चौक पहुंचेगी। भारत माता की पूजा-अर्चना और आरती कर संकल्प लिया जाएगा। इसके तत्पश्चात शोभायात्रा उसी मार्ग से गीता भवन लौटेगी। अखंड भारत संकल्प दिवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.