नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- निर्वाचन आयोग मतदाता सूची के अखिल भारतीय विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के पहले चरण की अगले सप्ताह शुरुआत कर सकता है। इस अभियान की शुरुआत 10 से 15 राज्यों से होगी, जिनमें वे राज्य भी शामिल होंगे जहां अगले साल चुनाव होने वाले हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल में 2026 में चुनाव होंगे और ये सभी उन राज्यों की सूची में में होंगे, जहां मतदाता सूची को शुद्धिकरण किए जाने का काम सबसे पहले शुरू होगा। अधिकारियों ने बताया कि आयोग एसआईआर के पहले चरण की घोषणा अगले सप्ताह के मध्य में कर सकता है, जिसमें ''10 से 15 राज्य शामिल होंगे।'' उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग उन राज्यों में मतदाता सूची के शुद्धिकरण का काम नहीं करेगा जहां स्थानीय निकाय चुनाव हो रहे हैं या होने वाले है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.