मिर्जापुर, दिसम्बर 20 -- मिर्जापुर, संवाददाता जिले में शनिवार को मौसम का मिजाज कुछ अधिक बिगड़ गया। पूरे दिन आसमान में धुंध और कोहरा छाया रहा। धूप न होने से लोग परेशान रहे। वहीं पछुआ हवा चलने से गलन में इजाफा हो गया। इससे राहगीरों और अन्य लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ठण्ड के बावजूद अभी तक श्रमिक अड्डों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। जिले में ठण्ड और कोहरे का असर बढ़ता जा रहा है। बीते मंगलवार से ही मौसम का मिजाज बदल गया है। कोहरे और गलन से लोग परेशान हो गए है। शुक्रवार को दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप हो जाने से लोगों ने थोड़ी सी राहत महसूस की। वहीं शनिवार लोगों को पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए। पूरे दिन कोहरा और ठण्डा हवा चलने से लोगों का बदन कांप जा रहा था। गलन बढ़ जाने के कारण लोग घरों में अलाव के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.