सिद्धार्थ, फरवरी 7 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिले में शुक्रवार को शीतलहर जैसी स्थिति बनी रही। पूरे दिन कोहरा पड़ता रहा। बर्फीली हवा चलती रही। सूरज नहीं निकलने से लोग गलन भरी ठंड से कांप रहे हैं। पूरे दिन लोग अलाव के ईदगिर्द मौजूद रहकर ठंड से जंग लड़ते रहे। गलन से जनजीवन प्रभावित होकर रह गया है। खराब मौसम से सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। जिले में चार दिनों से कोहरा पड़ रहा है हालांकि अब तक दोपहर बाद धूप निकल जा रही थी लेकिन शाम से मौसम में बदलाव शुरू हो जा रहा था। गलन बढ़ जा रही थी। लोग जल्दी घरों को चले जा रहे थे। शुक्रवार की सुबह हुई तो हर किसी का सामना गलन भरी ठंड से हुआ। पूरे दिन कोहरा पड़ता रहा। हवा भी चलती रही। बर्फीली हवा चलने से गलन भरी हाड़ कंपा देने वाली ठंड से लोग परेशान रहे। ठंड का आलम यह है कि लोग या तो घरों के अंदर रह ...