हाथरस, अक्टूबर 30 -- हाथरस। बीते दिनों आंध्र प्रदेश में आए चक्रवात तूफान मोंथा के बाद से उत्तर भारत के राज्यों में बिगड़ा मौसम का सुधरता नहीं दिख रहा है। लगातार तीसरे दिन भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। सुबह से शाम तक आसमान में बारिश के बादल छाए रहे और धूप के दर्शन नहीं हुए। इससे बारिश होने के आसार बने रहे। बारिश नहीं होने से लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दिनों आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से चक्रवात तूफान मोंथा ने दस्तक दी थी। मोंथा तूफान भले ही आंध्र प्रदेश में आया है, लेकिन इसका असर उत्तर भारत के राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार आदि में साफ तौर पर देखा जा रहा है। जिसके चलते यहां मौसम खराब बना हुआ है। लगातार तीसरे दिन भी गुरुवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। सुबह से ही आसमान में घने काल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.