मिर्जापुर, जनवरी 31 -- मिर्जापुर। जिले में मौसम का मिजाज शुक्रवार को बदल गया। पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए। साथ ही पछुआ हवा के कारण ठंड बढ़ गई। तापमान गिरने से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव के सामने बैठे रहे। जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीते तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदल गया है। वहीं शुक्रवार को मौसम का मिजाज कुछ अधिक ही खराब हो गया। पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए। सुबह कोहरे और बादलों के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण वाहनों का संचालन भी प्रभावित हो गया। सुबह आठ बजे तक धुंध होने के कारण हाइवे पर वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रभावित रहा। ट्रक और अन्य चार पहिया वाहनों के चालक फाग लाइट के सहारे किसी तरह धीमे-धीमे आग...