हाथरस, फरवरी 3 -- हाथरस। प्रचंड कोहरे का सितम और सर्दी के तल्ख तेवरों से लोगों को कोई राहत नहीं मिल रही। सोमवार को भी तड़के से आसमान में घनी कोहरे की चादर तनी रही। पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए और तेज सर्द हवा चलती रहीं। इससे मौसम में काफी ठंडक रही। सर्दी लोगों की कंपकंपी छुड़ाए रहे। ठंड से बचाव को लेकर लोग तमाम जुगत करते रहे, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तड़के से ही समूचा शहर कोहरे की सफेद चादर के आगोश में सिमटा नजर आया। विजिबिलिटी काफी कम रही। जिसके चलते जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित नजर आया। दृश्यता कम होने का सबसे ज्यादा असर यातायात पर दिखाई दिया। दिन निकलने के बाद भी सड़क पर वाहन रेंगते हुए जाते दिखाई दिए। दिन चढ़ने के साथ ही आसमान में तनी कोहरे की चादर तो साफ हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.