बलिया, मार्च 11 -- बलिया, संवाददाता। शहर की हर सड़क पर सोमवार को घंटो जाम लगा रहा। उसमें फंसे लोग मंजिल तक पहुंचने के लिए छटपटाते रहे। पुलिस व यातायात पुलिस के जवान हर सम्भव लोगों को राहत दिलाने का प्रयास किया, परन्तु वाहनों की गुत्थम-गुत्थी के चलते उनको भी कामयाबी नहीं मिल सकी। जाम के चलते लोगों को अस्पताल, कॉलेज, कार्यालय तथा कोर्ट-कचहरी तक पहुंचने में कई तरह के मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मुंडन संस्कार की तिथि होने के चलते भोर से ही ग्रामीणों इलाको से वाहनों का शहर में आने का सिलसिला शुरु हो गया। महावीर घाट के रास्ते गंगा तट की ओर जाने वाली गाड़ियों के चलते जाम की शुरुआत शहर के दक्षिणी इलाके से शुरु हुआ। कुछ देर में बनकटा, जिला अस्पताल, जगदीशपुर चौराहा पर वाहनों का जोर बढ़ा तो अस्थाई तौर पर वन-वे हो चुके ओवर ब्रिज पर गाड़ियों की लम्बी कता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.