नई दिल्ली, मार्च 9 -- Champions Trophy Final: टीम इंडिया ने रविवार को दुबई में खेले गए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही, भारतीय टीम ने दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जीत के बाद टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी क्रिकेट टीम पर गर्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''एक असाधारण खेल और एक असाधारण परिणाम! ICC चैंपियंस ट्रॉफी घर लाने के लिए हमारी क्रिकेट टीम पर गर्व है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। शानदार प्रदर्शन के लिए हमारी टीम को बधाई।'' वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ''शान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.