गुमला, जुलाई 4 -- सिसई, प्रतिनिधि। जेएलकेएम नेता सह डुमरी विधायक जयराम महतो गुरुवार को गुमला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जाने के दौरान सिसई प्रखंड मुख्यालय में झारखंड आंदोलनकारियों के विशेष अनुरोध पर कुछ समय के लिए अपने काफिले के साथ रुके। इस दौरान विधायक महतो ने कहा कि हमने छह महीने के विधायिका के कार्यकाल में ही देख लिया है कि पूरे झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। इससे निपटने के लिए आप सभी का साथ चाहिए। इससे पूर्व विधाययक का झारखंड आंदोलनकारी और जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर एवं बुके देकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक जयराम महतो प्रखंड मुख्यालय में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा और ललित उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किए। मौके पर झारखंड आंदोलनकारी मनोज वर्मा, जीतवाहन साहु, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.