बरेली, जनवरी 6 -- डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में इंदौर में दूषित पानी के कारण हुई घटना के क्रम में सतर्कता बरतने के संबंध में सोमवार को बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि जैसी घटना इंदौर में हुई है ऐसी कोई घटना आपने जनपद में घटित ना होने पर इसके लिए पर्याप्त सतर्कता बरती जाये। जल निगम को पानी के सैंपल भरने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों के माध्यम से प्रतिदिन सफाई तथा जलभराव वाले क्षेत्र में सफाई व एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाए। मलिन बस्तियों में सफाई, चूना आदि डलवाया जाए। जल निगम को समस्त वार्डों से पानी की सैम्पलिंग कराकर पानी को रिपोर्ट दिए जाने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने निर्देश दिए गए कि सीवर व नाले की सफाई के बाद ...