जौनपुर, मार्च 13 -- जौनपुर, संवाददाता। रंग का महापर्व होली मनाने की तैयारियां लोगों ने बुधवार को लगभग पूरी कर ली। महापर्व के पहले दिन गुरुवार को होलिका दहन किया जाएगा। जिले में कुल 3286 राजस्व ग्राम हैं। हर गांव में कम से कम दो स्थानों पर होलिका जलाई जाती है। इस प्रकार जिले भर में लगभग आठ हजार स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। बुधवार को युवक व बच्चे दिनभर होलिका के लिए लकड़ी, सरपत, पुआल आदि की व्यवस्था में जुटे रहे। शुक्रवार को रंग खेला जाएगा। लोग जमकर होली का हुड़दंग मचाएंगे। पर्व को लेकर बुधवार को सुबह से देर शाम तक बाजारों में गहमा गहमी रही। सामर्थ्य के अनुसार लोगों ने सामानों की खरीददारी की। खरीददारों की भीड़ इस कदर उमड़ी थी कि शहर जाम हो गया था। ग्रामीण बाजारों में भी दिन भर चहल पहल रही। बड़ों ने गुझिया व गुलाब जामुन बनाने के लिए खोआ, वनस...