सुल्तानपुर, फरवरी 20 -- जयसिंहपुर, संवाददाता। गुरुवार की शाम अचानक फाल्ट होने से हालापुर फीडर से जुड़े सैकड़ों घरों की बिजली रात भर गुल रही। शुक्रवार की सुबह बिजली आपूर्ति करीब 16 घण्टे बाद बहाल हो सकी। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के बिरसिंहपुर विद्युत उपकेन्द्र के हालापुर फीडर से पचास से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति की जाती है। गुरुवार की शाम अचानक फाल्ट होने से बनी गांव के कुछ घरों, आनूपुर, शेरखानपुर,सराय सहावन गांव के सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई। शाम को हुए फाल्ट को दूर नहीं किया जा सका इसकी वजह से सैकड़ो घर रात भर अंधेरे में डूब गए। रात भर बिजली आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार को सुबह दस बजे के बाद आपूर्ति बहाल की गई। अक्सर होने वाले फाल्ट से उपभोक्ता परेशान हैं। एक ही लाइनमैन के सहारे हालापुर फीडर संचालित किया जा रहा है। जिससे समस्या का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.