बस्ती, मई 7 -- बस्ती। रुधौली कस्बा पूरी रात अंधेरे में डूबा रहा। कस्बे के लगभग 2000 घरों की बिजली गुल रही। विभाग का कहना है कि बांसी से आने वाली 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ जाने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। मंगलवार सुबह हुई पेट्रोलिंग के बाद फॉल्ट पकड़ में आया। फॉल्ट को ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कराई गई। नगर पंचायत के बालेश्वरी वार्ड, गांधीनगर वार्ड, रुद्रनगर वार्ड, नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड, पंडित दीनदयाल वार्ड, शांतिनगर वार्ड, अंबेडकरनगर वार्ड सहित अन्य वार्डों के निवासी बिजली नहीं होने से पूरी रात परेशान रहे। रुधौली नगरीय क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति बांसी, सिद्धार्थनगर से होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात नौ बजे अचानक बिजली गुल हो गई। इसके बाद रात 11 बजे बिजली आई, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर गुल हो गई। इसके बाद पूरी रात कस्बा अंधेरे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.