नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार शाम आया भयंकर आंधी तूफान हर किसी को डरा गया। कई इलाकों में पेड़ टूटने की खबरें सामने आईं तो कहीं किसी घर की दीवार ही टूटकर गिर गई जिसमें एक की मौत हो गई। तूफान इतना भयंकर था कि दिल्ली एयरपोर्ट पर 15 से ज्यादा फ्लाइटें डायवर्ट कर दी गई। इसके अलावा मौसम विभाग ने भी लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा। इस दौरान लोग भी लगातार सोशल मीडिया पर तूफान में अपना अनुभर शेयर करते नजर आए। एक शख्स ने कहा, तूफान भूकंप जैसा महसूस हो रहा था। इससे घर के लाइट और पंखे तक हिलने लगे। शख्स ने कहा, मेरी बिल्डिंग इस समय सचमुच हिल रही है। 20वीं मंजिल पर मेरे घर की लाइटें भी हिल रही हैं। बाहर तेज़ हवा चल रही है। हवा इतनी तेज़ है कि पूरी बिल्डिंग हिल रही है। मेरे फ्लैट की लाइटें पेंडुलम की तरह हिल रही हैं। ऐसा लग रहा है ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.