चम्पावत, मई 24 -- चम्पावत। डीएम नवनीत पांडेय ने जिले में सूख चुके जल स्रोतों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निकायों को सीवरेज व बॉयोमेडिकल निस्तारण, ठोस कूड़ा निस्तारण तथा जैव चिकित्सा अपशिष्ट निस्तारण पर गंभीरता से कार्य करने को कहा। डीएम ने बताया कि जिले में भगीरथ मोबाइल एप में लोगों ने अब तक 98 जल स्रोतों को अपलोड किया है। उन्होंने लोगों से भगीरथ ऐप में संकटग्रस्त जल स्रोतों को अपलोड करने की अपील की। डीपीआरओ को चिन्हित किए गए 498 प्राकृतिक जल स्रोतों में से ऐसे पिछले 15-20 सालों में पूर्ण रूप से सूखे स्रोतों की जानकारी देने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.