दरभंगा, दिसम्बर 16 -- दरभंगा। भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद सोमवार की शाम श्यामा माई मंदिर आशीर्वाद लेने पहुंचेपूर्व मंत्री सह नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसे मैं पूरीईमानदारी से निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि कैसे सरकार और पार्टी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो, इस पर काम करूंगा ताकि राज्य का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सुशासन के प्रतीक नीतीश कुमार के नेतृत्व में निरंतर तेज गति से बढ़ता रहे। श्यामा माई मंदिर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सरावगी को बधाई देने वालों में लक्ष्मण कांस्यकार झुनझुनवाला, राजू तिवारी, जीतू ठाकुर, ब्रजेश सिंह राठौड़, संतोष पोद्दार, अंकुर गुप्ता, अमलेश झा, राजू झा, गुड्डू पासवान, ब्रह्मदेव कुमार पासवान, अशोक पासवान, रतन पासवान, रविकांत झा, जिला कार्यसमिति स...