गंगापार, जनवरी 25 -- स्थानीय तहसील क्षेत्र के पूरा लक्षन में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख कोरांव मुकेश कोल और विशिष्ट अतिथि हृदय त्रिपाठी रहे। प्रतियोगिता में लगभग एक दर्जन से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें विंध्याचल रोहित क्रिकेट क्लब विजेता और ऊंचडीह की टीम उपविजेता रही। कार्यक्रम में युवा भाजपा नेता दीपक मिश्रा, सम्राट हॉस्पिटल के डॉ अवधेश मौर्य, शिव प्रकाश द्विवेदी, देवी शंकर द्विवेदी प्रधान नेवढ़िया, चिरौंजी कोल, सतीश उत्तर प्रदेश पुलिस तथा व्यवस्थापक सच्चिदानंद द्विवेदी एव अवनीश पाठक आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...