पटना, फरवरी 23 -- बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में शराबबंदी का मुद्दा गर्म है। विपक्ष के बाद सत्ताधारी दल भाजपा के विधायक विनय बिहारी ने शराबबंदी को फेल बताकर मुद्दे को सुलगा दिया है। उन्होंने कहा है कि शराब धड़ल्ले से मिल रही है। या तो पूरी तरह से बंद कराया जाए या फिर सरकार पहले की स्थिति लागू कर दे। नीतीश कुमार ने 2016 में बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लाकर राज्य में शराब का किसी भी प्रकार के व्यवहार पर रोक लगा दी थी। तब लाखों लीटर शराब जब्त की गई और लाखों लोग जेल जा चुके हैं। जहरीली शराब पीकर बड़ी संख्या में लोग मौत के शिकार हो चुके हैं। विनय बिहारी के बयान पर राजद और कांग्रेस को सरकार पर हमला करने का मौका मिल गया है। पश्चिमी चंपारण के लौरिया से बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने अपनी ही सरकार की शराबबंदी पर सवाल खड़ा कर दिया है। केंद्रीय मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.