कौशाम्बी, फरवरी 13 -- प्रयागराज-कौशाम्बी बॉर्डर स्थित पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज (गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज) में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए परंपरागत विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कक्षा नौवीं और 11वीं की छात्राओं व शिक्षकों की तरफ से किया गया। समारोह की शुरुआत विद्यालय द्वार पर 12वीं के विद्यार्थियों के तिलक, पुष्प वर्षा और मिष्ठान वितरण से हुई। मुख्य अतिथि सलाहकार सदस्य रेलवे बोर्ड भारत सरकार डॉ. प्रभु शंकर शुक्ला का स्वागत छात्र कृष्णा सेन ने बुके भेंटकर किया। इसके बाद मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। छात्राओं ने विभिन्न प्रदेशों की झांकियां, शिक्षा की उपयोगिता पर आधारित प्रस्तुतियां तथा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का...