मुंगेर, फरवरी 1 -- मुंगेर, एक संवाददाता। पूरबसराय स्थित गौशाला के दिन जल्द ही बहुरने वाले हैं। गौशाला को नए एवं आकर्षक स्वरूप में विकसित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को डीएम निखिल धनराज ने मुंगेर के पूरबसराय में स्थित गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शीघ्र ही डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने का निर्देश दिया। मौके पर डीएम ने कहा कि, गौशाला को आधुनिक और सुव्यवस्थित रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे शहर के आवारा पशुओं के रख-रखाव की बेहतर व्यवस्था हो सकेगी। इसके साथ ही नई गायों की खरीद कर संगठित पशुपालन को भी बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि, गौशाला परिसर में तालाब निर्माण का भी निर्देश दिया गया है, जहां मत्स्य पालन के साथ-साथ मुर्गी फार्म हाउस का भी ...