लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- पीलीभीत। पूरनपुर में गोकशी की घटना के बाद फरार चल रहे दो पशु तस्करों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों पशु तस्करों के पैर में गोली लगी। उनके पास से दो तमंचे कारतूस और पशु वध करने के उपकरण बरामद हुए हैं। एक सप्ताह पहले पिपरिया दुलई सुआबोझ मार्ग पर एक खेत में पशु तस्करों ने गोवंश पशु का वध कर दिया था। सूचना पर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए थे। खेत में पशु के अवशेष मिले थे। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। गौ सेवक शिवम भदोरिया की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद से पुलिस पशु तस्करों की तलाश कर रही थी। बुधवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो पशु तस्कर भगवन्तापुर रोड पर जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी बंदी कर दी। घेराबंदी होने की जानकारी लगते ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.