पीलीभीत, फरवरी 7 -- पूरनपुर। बीसलपुर के बाद पूरनपुर में प्रारूप सात के फार्म से संबंधित एक ही समुदाय के कुछ लोगों को मतदान से वंचित करने के प्रयास की साजिश का आरोप लगाया गया है। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि निष्पक्ष जांच कर निस्तारण न हुआ तो सड़क पर उतरेंगे। सपा ने दावा किया कि हर बूथ पर बीएलओ के पास 250 से 450 तक भरे हुए फ़ॉर्म-सात पाए गए। जांच में इन फ़ॉर्मों में दर्ज अधिकांश आपत्तियां संदिग्ध हैं। आरोप है कि आपत्तियां एक ही व्यक्ति के नाम से दर्ज कराई गई हैं। जबकि संबंधित व्यक्ति ने कोई आपत्ति ही दर्ज न कराने की बात बताई। इसके बाद भी काफी संख्या में प्रिंटेड फ़ॉर्मों मिलना अस्वाभाविक है। सभी संदिग्ध फ़ॉर्म 7 को तत्काल निरस्त करने, निष्पक्ष व पारदर्शी जांच व दोषियों पर कार्रवाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.