पीलीभीत, जनवरी 22 -- पूरनपुर। श्री राम लीला मेला मैदान में होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के लिए बाइक रैली निकाली गई। लोगों को सम्मेलन के लिए जागरुक किया गया और कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की गई। नगर भम्रण के बाद रैली का शुभारंभ स्थल पर समापन कर दिया गया। नगर के श्रीराम मेला मैदान में राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ के शताब्दी बर्ष पूरे होने पर 27 जनवरी को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। श्री राम जानकी विराट हिंदू सम्मेलन समिति के तत्वाधान में होने वाले इस सम्मेलन को लेकर बुधवार को जनजागरण बाइक रैली निकाली गई। यह रैली आसाम हाइवे के सिरसा चौराहे पर स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से शुरु हुई। रैली को कथावाचक सुनील कौशल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। पीडब्ल्यू डी गेस्ट हाउस से निकलकर यह रैली कोतवाली रोड होते...