पीलीभीत, फरवरी 14 -- पीलीभीत। पूरनपुर क्षेत्र के गांव रंपुराकोन में तेंदुए की मौजूदगी से लोग दहशत में है। गांव निवासी सोना सिंह का आरोप है कि बीते कई दिनों से उनके घर के आसपास तेंदुआ चहलकदमी कर रहा है। शाम ढलते ही परिवार के लोग घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं। ग्रामीण के मुताबिक तेंदुआ कई बार घर के पास और खेतों की मेड़ पर देखा गया है। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। परिवार का कहना है कि बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सोना सिंह ने तेंदुए की मौजूदगी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वन विभाग से तत्काल सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.