पीलीभीत, मार्च 19 -- पात्र लोगों को आवास योजना का लाभ देने के लिए कराई जा रही सर्वे में मनमानी का आरोप लगाते हुए भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आरोप है कि सही से सर्वे न होने से पात्र छूट रहे हैं। इससे उनको आवास योजना का लाभ नहीं मिलेगा। प्रदर्शन करने के बाद खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार की तरफ से आवास योजना से वंचित गरीबों को योजना का लाभ देने के लिए सर्वे कराई जा रही है। आरोप है कि प्रधान ऐसे परिवारों को सर्वे से दूर रख रहे हैं जिनसे नाखुश हैं या कोई रंजिश है। आवास सर्वे में जो मोबााइल से स्वयं सर्वे का विकल्प दिया गया है। वह कठिन है। उसमें जॉबकार्ड और आधार कार्ड के अपडेट होने की शर्त से बड़ी संख्या में लोग खुद भी सर्वे नही कर पा रहे हैं। आरोप है कि सर्वे के नाम पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.