पीलीभीत, जनवरी 4 -- पूरनपुर। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व को लेकर भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इसमें स्थानीय और पंजाब के जत्थे गुरु की महिमा का वर्णन करेंगे। नगर कीर्तन में दो सौ वाहनों के शामिल होने की संभावना है। नगर के ब्लाक रोड पर स्थित गुरुद्वारा गुर सिंह सभा से दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह के प्रकाश पर्व को लेकर रविवार को भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। पिछले कई दिनों से गुरुद्वारे में कार्यक्रम की तैयारियां चल रहीं हैं। गुरुद्वारे को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। सड़क पर भी झालरें लगाई गई हैं। नगर कीर्तन में स्थानीय और पंजाब के कविश्री और ढाढी जत्थे शामिल होंगे। शनिवार को कीर्तन में शामिल होने वाले वाहनों की सजावट की गई। महिलाओं की संगत लंगर तैयार करने में जुटी रही। पंजाब से आईं कथा वाचक प्रधानाध्यापक बीबी मंजीत कौर गुरु की महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.