पीलीभीत, जनवरी 29 -- पूरनपुर। चीनी मिल में कर्मचारियों की लापरवाही से बायलर खराब हुआ। जांच के बाद आउटसोर्सिंग के दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई। हांलाकि चीनीमिल दूसरे दिन भी नहीं चल सकी। जांच में लापरवाही सामने आने पर और भी कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है। मंगलवार शाम पूरनपुर सहकारी चीनीमिल का तीन नंबर बायलर खराब हो गया था। तब से चीनीमिल बंद है। बुधवार को किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन कर डीसीओ से कर्मचारियों की लापरवाही की शिकायत की थी। बायलर खराब होने के मामले में जांच की गई। जिसमें पानी की कमी होने पर बायलर खराब होने की बात सामने आई। इस पर आउटसोर्सिग कर्मचारी वाटरमैन रामनरेश और दूसरे कर्मचारी वायलर अटेंडेंट केडी यादव को बर्खास्त कर दिया गया। इससे खलबली मच गई। डीसीओ और प्रधान प्रबंधक खुशीराम भार्गव ने बताया कि कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.