पीलीभीत, फरवरी 19 -- पूरनपुर। पूरनपुर सहकारी चीनीमिल के 13 गन्ना खरीद केंद्र क्षेत्र में लगे हुए थे। दो क्रय केंद्र गन्ने के अभाव में पहले ही बंद किए जा चुके हैं। बुधवार को शहबाजपुर, कैशौपुर, रायपुर जगतपुर, जुकना और टांडा छत्रपति के पांच गन्ना क्रय केंद्र और बंद कर दिए गए। सीसीओ अमित चर्तुवेदी ने बताया कि बंद किए क्रय केंद्रों पर गन्ने की आवक नहीं हो रही थी। किसानों को सभी पर्चियां जारी की जा चुकी हैं। गन्ना न पहुंचने से पांच और केंद्रो को बंद कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...