पीलीभीत, जनवरी 28 -- पूरनपुर। सरकारी, गैर सरकारी और स्कूलों में ध्वाजारोहण किया गया। शहर में छात्रों ने रैली भी निकाली। नगर पालिका की ओर से रामलीला मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 77वें गणतंत्र दिवस पर ब्लॉक सभागार में विधायक बाबूराम पासवान के नेतृत्व में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह 8:45 बजे ब्लॉक सभागार में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद 9 बजे तहसील सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में सेना के शहीद मनीष कुमार की पत्नी एवं माता-पिता को सम्मानित किया गया। शारदा नदी में डूबते लोगों को बचाने के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले अवधेश के पिता को भी सम्मान देकर नमन किया गया। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों तथा लोक अदालत के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सरस्वती वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.