पलामू, फरवरी 23 -- मेदिनीनगर। नगर निगम से झामुमो समर्थित महापौर प्रत्याशी पूनम सिंह ने अपने परिवार के साथ पुलिस लाइन स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के उपरांत उन्होंने अपना चुनाव चिह्न दिखाते हुए आम मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। पूनम सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है। उनका संकल्प मेदिनीनगर को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित और भ्रष्टाचारमुक्त नगर निगम बनाना है। इसके लिए जनता का सहयोग और आशीर्वाद जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.