रांची, जुलाई 17 -- रांची। लायंस क्लब ऑफ, रांची ने गुरुवार को सावन मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें पूनम सखूजा को सावन क्वीन के ताज से नवाजा गया। कार्यक्रम क्लब परिसर में हुआ। महिला सदस्यों के लिए गीत-संगीत समेत कई प्रतियोगिताएं हुईं। संचालन सुजाता गाड़ोदिया ने किया। सचिव अनिल कुमार गोयल एवं कोषाध्यक्ष रुण कुमार अग्रवाल ने सदस्यों का अभिवादन किया। दिलीप बंका ने अध्यक्षता की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...