मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर की पूनम देवी को हम पार्टी के महिला सेल का प्रदेश सचिव मनोनित किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन के निर्देश पर महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अस्मित शर्मा ने उनको मनोनयन पत्र सौंपा। मनोनयन पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शरीफुल हक, महानगर अध्यक्ष राहुल कुमार, अधिवक्ता सेल के जिलाध्यक्ष इकबाल अहमद मोहम्मद, नबी आलम, चितरंजन वर्मा, कन्हैया कुमार गुप्ता, अनीता देवी, बबीता देवी, सीता देवी, चांदनी देवी, मनोरमा देवी, संगीता देवी, पूजा कुमारी, उपेंद्र पासवान व रवि पासवान ने उन्हें बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...