हजारीबाग, मई 12 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता निर्व्यापक मुनि श्री 108 समता सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश नगर में संपन्न हुआ। पूज्य मुनि श्री 108 प्रमाण सागरजी महाराज की जन्मभूमि धर्मनगरी हजारीबाग को यह अनुपम सौभाग्य प्राप्त हुआ। सुबह 6:30 बजे नमन विद्या स्कूल से मंगल यात्रा प्रारंभ हुई। विशेश्वर नर्सिंग होम के पास नगर प्रवेश गाजे-बाजे के साथ हुआ, जो पेट्रोल पंप चौक से होते हुए बंगाली कॉलोनी मार्ग से बड़ा बाजार जैन मंदिर पहुँची, जहाँ मुनिश्री ने प्रथम दर्शन एवं वंदना की। दर्शन के पश्चात ससंघ बड़म बाजार की ओर प्रस्थान कर गया। नगर के दोनों मंदिरों के बाहर एवं भीतर महिला समाज ने रंगोली से आकर्षक सजावट की गई। बच्चों ने जैन ध्वज लेकर, तथा महिलाओं ने रंगीन स्वागत मशाल, धुएं और रंग-बिरंगी फुलझड़ियों के साथ स्वागत किया गया। मार्ग में जगह-ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.