भागलपुर, दिसम्बर 3 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन बंद होते ही दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरु और अन्य राज्यों की तरफ जाने वाली स्थायी ट्रेनों में टिकट के लिए यात्रियों के बीच हाहाकार मच गया है। आलम यह है कि लंबी दूरी की लगभग सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों में तत्काल कोटे के टिकट भी चंद मिनटों में खत्म हो जा रहे हैं। जबकि सामान्य श्रेणी में नो रूम की स्थिति बनी हुई है। भागलपुर से चलने वाली ब्रह्मपुत्र मेल, विक्रमशिला एक्सप्रेस, अंग एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों के स्लीपर और एसी कोच में वेटिंग लिस्ट का आंकड़ा भी 100 पार कर चुका है। दलालों के जाल से यात्री परेशान टिकट के किल्लत का फायदा उठाने के लिए स्टेशन पर टिकट दलाल एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। हालांकि तीन दिनों से लगातार दलालों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है। रेलवे के अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.