पूर्णिया, फरवरी 13 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर गुरुवार को भवानीपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ कई गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, जिसे सभी लोगों के सहयोग से शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें। थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व के दौरान ...