अलीगढ़, नवम्बर 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। टीवीएस शोरूम मालिक अभिषेक की हत्या के मामले में पुलिस ने पूजा शकुन पांडेय, उसके पति अशोक पांडेय व दोनों शूटरों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। इसमें बाइक शोरूम में साझेदार न बनाने व अभिषेक की दूरी बना लेने के चलते हत्या कराने का उल्लेख है। अब जल्द ही कोर्ट में चार्ज फ्रेम की प्रक्रिया कराई जाएगी। 26 सितंबर की रात को खेरेश्वर चौराहे पर हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव कचौरा निवासी अभिषेक गुप्ता की बाइक सवार दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें नामजद अशोक पांडेय को पुलिस ने पहले ही दिन गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों शूटर पकड़े गए थे। पूजा को भरतपुर से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार पूजा व अशोक ने तीन लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। पूजा के अभिषेक से संबंध थे। वह अभिषेक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.