मनोज रोशन, दिसम्बर 24 -- इंस्टाग्राम पर दोस्ती। फिर एक-दूसरे से हुई जान-पहचान इतनी बढ़ गई कि दो युवतियों ने साथ जीने-मरने तक की कसमें खा लीं और अंतत: बीते मंगलवार की देर रात एक मंदिर में दोनों भगवान को साक्षी मानकर अग्नि के सात फेरे लिए और उम्र भर के लिए एक-दूसरे की हो गईं। यह अनोखी शादी बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में हुई है। जहां नगर परिषद वार्ड 18 स्थित एक मॉल में कार्यरत दो युवतियों ने आपसी सहमति से समलैंगिक विवाह कर लिया है। यह विवाह अब त्रिवेणीगंज ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार वैवाहिक बंधन में बंधीं दोनों युवतियों की मुलाकात दो साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। ऑनलाइन बातचीत से शुरू हुई दोस्ती समय के साथ गहरे भावनात्मक रिश्ते में बदल गई। एक-दूसरे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.