पिथौरागढ़, जनवरी 1 -- पिथौरागढ़। नववर्ष 2026 के आगमन की खुशी सीमांत के लोगों ने अलग-अलग तरीके से मनाई। कुछ लोगों ने साल के पहले दिन सुबह-सुबह मंदिर, चर्च जाकर पूजा-अर्चना व प्रार्थनाएं कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। वहीं कई लोग परिवार के साथ घूमने-फिरने निकले। पर्यटक स्थलों में दिनभर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। गुरुवार को नगर में नववर्ष के पहले दिन सुबह से ही लोगों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। सुनार गली, घंटाकरण, कामाख्या, उल्का, वरदानी, मोस्टामानू मंदिर सहित नगर के अन्य मंदिरों में बढ़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर भगवान से परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इधर पर्यटक स्थल भी दिन भर पर्यटकों से गुलजार नजर आए। लोगों ने नए साल की खुशियां एक-दूसरे के साथ साझा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...