पाकुड़, जनवरी 2 -- पाकुड़िया। नववर्ष 2026 पर प्रखंड गायत्री परिवार ने समाज के महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं युवाओं संग पूजा-पाठ वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन होम संस्कार किया। इस उपलक्ष्य पर समग्र गायत्री परिवार पाकुड़िया की ओर से विश्व शांति, सद्भावना और माताजी के जन्म शताब्दी के परिपेक्ष में घंटों हवन एवं यज्ञानुष्ठान करते हुए गायत्री परिवार का जयघोष किया। कार्यक्रम की अगुवाई प्रखंड के प्रबुद्ध जन उपप्रमुख अर्चना देवी, प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसाई ओम प्रकाश भगत, सुबोध कुमार भगत, पंचायत समिति सदस्य गायत्री देवी, समाजसेवी शंभू प्रसाद भगत, भाजपा अध्यक्ष विजय भगत, विद्वान शेषनाथ चौधरी सहित गायत्री परिवार के सैकड़ों वरिष्ठ समाज के उत्थान को समर्पित महिला एवं पुरुष सदस्यों की उपस्थिति में यज्ञनुष्ठान के उपरांत सामूहिक सात्विक भोज अनुष्ठान से किया। उप...