मधेपुरा, सितम्बर 22 -- सिंहेश्वर, निज संवाददाता। दुर्गा पूजा को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने का नर्णिय लिया गया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सिंहेश्वर के आठ जगहों पर दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है। इसमें सिंहेश्वर बाबा मंदिर दुर्गा स्थान, सार्वजनिक दुर्गा मंदिर दुर्गा चौक, सार्वजनिक दुर्गा स्थान इटहरी, दुर्गा स्थान लरहा, मां भगवती स्थान पटोरी दुर्गा स्थान, सार्वजनिक दुर्गा पूजा सिरसिया, दुर्गा स्थान वसहा टोला जयपुरा और दुर्गा स्थान जयपुरा शामिल है। जगह- जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेला का आयोजन होना है। ऐसे में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर कमेटी का सहयोग जरूरी है। यह भी कहा कि जहां भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा वहां लड़कियों का नृत्य नहीं हो...