नोएडा, अक्टूबर 22 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में बुधवार को विधि-विधान से गोवर्धन पूजा का उत्सव मनाया गया। इसको लेकर मंदिरों में लेकर संस्थानों, आरडब्ल्यूए और देहात क्षेत्रों में बड़े स्तर पर विधि-विधान से गोवर्धन की आकृति बनाकर पूजा-अर्चना की गई। शहर में सबसे बड़ा अरावली अपार्टमेंट बी-3 सेक्टर-34 में 31 फीट लंबी गोवर्धन की आकृति बनाई गई। वहीं सेक्टर-33 इस्कॉन मंदिर में पके हुए चावल और हलवे से 20 फीट लंबी गोवर्धन की आकृति बनाई गई। कुछ इसी तरह सेक्टर-94 स्थित श्रीजी गौसदन में भी 15 फीट लंबी गोवर्धन की आकृति बनाई गई। शहर में सुबह से ही गोवर्धन पूजा की गई। शहर में हर वर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गोवर्धन उत्सव मनाया जाता है। इस मौके पर अलग-अलग समुदायों में बलि पूजा, अन्नकूट, मार्गपाली आदि उत्सव मनाए गए। अरावली अपार्टमेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.