हरदोई, जनवरी 31 -- संडीला। सकल हिंदू समाज समिति के तत्वावधान में संडीला खंड के ककराली मंडल में विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. पारुल, मुख्य वक्ता क्षेत्र कुटुंब प्रबोधन प्रमुख अशोक उपाध्याय, कार्यक्रम अध्यक्ष अशोक गुप्ता, अति विशिष्ट अतिथि रश्मि वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. विभा रहीं। सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पूजा पद्धति भले अलग-अलग हों, लेकिन सभी का खून एक है और भारत में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति हिंदू है। मुख्य अतिथि डॉ. पारुल ने कहा कि यदि हम बंटे न होते तो मुगल और अंग्रेज भारत पर शासन नहीं कर पाते। पूरी पृथ्वी एक परिवार है, यही हिंदुत्व की मूल भावना है। मुख्य वक्ता अशोक उपाध्याय ने संघ की स्थापना से लेकर उस पर लगे तीन बार के प्रतिबंधों और संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन पर प्रकाश डाला। ...