पूर्णिया, जनवरी 20 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।किसी भी स्थिति में सरस्वती पूजा पंडाल में डीजे और अश्लील गाने नही बजेगें। अगर कहीं डीजे और अश्लील गाना बजता है तो उसकी सुचना आपलोग तुरंत दें। नाम गोपनीय रखा जाएगा। उक्त बाते सोमवार को मुफस्सिल थाना परिसर में शांति समिति कि बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष सुदीन राम ने कही। आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मुफस्सिल थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुदीन राम के नेतृत्व में यह बैठक की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी पूजा पंडालों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। एवं मूर्ति विसर्जन के दौरान ध्वनि प्रदूषण और कानून-व्यवस्था को देखते हुए डीजे के उपयोग और अश्लील गाना पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। पूजा के दौरान हुड़दंग मचाने वाले या शांति भंग करने ...