रांची, अगस्त 24 -- खूंटी, संवाददाता। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, नेताजी चौक खूंटी के पूजा पंडाल का कार्य रविवार को भूमि सह खूंटा पूजन के साथ शुरू हो गया। लगातार हो रही बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में समिति के सदस्य पूजा आयोजन में उपस्थित रहे। भूमि सह खूंटा पूजन का अनुष्ठान पंडित पंकज मिश्रा ने संपन्न कराया। जिसमें समिति की ओर से यजमान के रूप में कुमार सौरभ और सुनील साहू ने पूजा में हिस्सा। नेताजी चौक खूंटी में हर वर्ष भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष समिति के द्वारा महाभारत थीम पर आकर्षक पंडाल बनाया जा रहा है। महाभारत से संबंधित झांकियां और साज-सज्जा श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगी। इस अवसर पर समिति के नकुल भगत, लव चौधरी, ज्योतिष भगत, गोपाल भगत, संजय मिश्रा, मनोज कुमार, जयप्रकाश भाला, राज कुमार गुप्ता, राजकुमार साव (बाबू), द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.