भागलपुर, सितम्बर 14 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। ऊर्जा विभाग ने दुर्गा पूजा पंडालों और मेला स्थलों पर बिजली के सुरक्षित उपयोग के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है। निर्देशों के अनुसार, पंडालों में सभी विद्युत कार्य अनुभवी और अधिकृत ठेकेदारों द्वारा करवाने से लेकर बिजली उपकरणों से बच्चों को दूर रखने के लिए सुरक्षा घेरा बनाने का निर्देश दिया गया है। साथ वायरिंग में सभी आईएसआई मार्क वाले और अच्छी गुणवत्ता के सामानों का उपयोग करने की हिदायत दी गई है। पंडालों को बिजली के खंभों, तारों और ट्रांसफॉर्मर से सुरक्षित दूरी पर स्थापित करने, बिजली के तारों को जमीन पर नहीं फैलाना चाहिए और उन्हें कम से कम 4 फीट की ऊंचाई पर सुरक्षित रूप से लगाने, सुरक्षा के लिए पूजा पंडालों में हमेशा सही फ्यूज तार का उपयोग करने और एमसीबी का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.