जहानाबाद, अक्टूबर 1 -- जहानाबाद। पूजा पंडालों और मंदिरों में मां के जयकारे लग रहे हैं। आस्था के साथ श्रद्धालु शक्ति की देवी की पूजा के रहे हैं। पूजा पंडालों में मंगलवार को मां के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। पूजा पंडालों में धार्मिक गीत ही बजाए जा रहे हैं। चहुंओर वैदिक मंत्रोच्चारण की गूंज सुनाई पड़ रही है। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां की पूजा हो रही है। या देवी सर्वभूतेषू शक्ति रुपेण : संस्थिता: नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: के साथ मां की अराधना श्रद्धालु कर रहे हैं। मंगलवार को पूजा पंडालों और घरों में नवरात्र के आठवें दिन महागौरी की पूजा हुई। वहीं श्रद्धालुओं ने महागौरी व्रत का अनुष्ठान भी किया। दुर्गा पुरान के अनुसार महागौरी का वर्ण शंख के सामान अत्यंत उज्जवल है। इनकी चार भुजाएं हैं। भगवान भोलेनाथ की प्राप्ति के लिए उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.