बेगुसराय, सितम्बर 22 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। बेगूसराय की रहने वाली प्रो पूजा खिललन को वस्त्र मंत्रालय में हिंदी सलाहकार बनाए जाने पर लोगों में काफी प्रसन्नता है। सिमरिया गाँव की प्रो खिललन वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के माता सुंदरी कालेज में हिंदी की प्राध्यापक हैं। कवियत्री व लेखिका प्रो पूजा खिललन के पति प्रो जयपाल सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कालेज में हिंदी के प्राध्यापक हैं। प्रो खिललन के हिंदी सलाहकार बनाए जाने पर माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता डॉ मुकेश कुमार सिंह ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्रीय कपड़ा मंत्री व स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह के प्रति आभार जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.